Showing posts with label रावण. Show all posts
Showing posts with label रावण. Show all posts

Saturday, September 27, 2025

'मम्मीजी जब कोई बाहर से आता है ना तो उससे पानी पूछते हैं! आपने पूछा?


6.

अभी बाप-बेटी 2 किलोमीटर पैदल चलकर दवाई लाए. घर आते ही बेटी बोली, 'मम्मीजी जब कोई बाहर से आता है ना तो उससे पानी पूछते हैं! आपने पूछा?

मम्मी- समझ गई दादी मम्मा!

~28.04.2019~


7.


बेटी कहती है कि पापाजी जितनी बहस हम तीनों करते हैं. अगर इसके वीडियो बनाकर डाल दें तो न्यूज़ चैनल से ज्यादा टीआरपी हमारी आ जाएगी. 

~05.05.19~


8.


पापा- बच्चू जलेबी ले लेते हैं.

बेटी- क्यों?

पापा- अरे भई मौसम सुहाना है.

बेटी- मौसम सुहाना है या मोदी जी की जीत!

[बेटी को टूशन से लाते वक्त बेटी का कटाक्ष. ]

~23.5.2019~


9.


पापा- हेल्लो. बच्चू आज कौन-सा डे है?

बेटी- ऊं...अरे हां याद आया. आज तो फादर्स डे है.

पापा- आपने फोन भी नहीं किया! वैसे तो रोज बताते रहते हो कि आज ये डे है..आज वो डे.

बेटी- पापाजी वो आज सुबह देखा तो था लेकिन फिर भूल गई. क्यूं आपको गिफ्ट चाहिए था?

पापा- अरे नहीं...

बेटी- जब घर आऊंगी तो दे देंगे उसमें क्या है!!

~15.06.19~


10.


बेटी- पापाजी मेरे अलावा कोई ऐसा बच्चा नहीं है, जिसने मेरी तरह अब तक राखी पहन रखी हो.

पापा- मैं हूं ना.

बेटी- आप कोई बच्चे हो!!

~22.09.19~


11.


बेटी- पापाजी स्कूल की PTM में जाने के लिए आपने मेरी पसंद का कुर्ता और जीन्स पहनी ही ली है, तो अब टोपी भी लगा ही लो.

पापा- क्यूं भई?

बेटी- अरे तब आप और ज्यादा अच्छे लगोगे.

पापा- अच्छा लगूंगा या फिर गंजा! 

बेटी- अरे नहीं. आजकल तो सभी के पापा के बाल उड़े हुए रहते हैं.

~01.10.19~



12.

पापा- बच्चू इस बार कुछ ज्यादा ही रावण दहन नहीं हो रहे हमारे इलाके में ?

बेटी- हां, क्योंकि इधर रावण ज्यादा रहते हैं!

~08.10.2019~


पापाजी, चिड़ियाघर, चिड़िया का होता है, तो फिर उसमें शेर क्यों रहता हैं?

 
1.

आज मार्किट से कुछ समान और बेटी की ड्रेस लेने गए थे.

जब बेटी की ड्रेस देखने लगे तो एक ड्रेस पसंद आई. लेकिन उसका दाम सुनकर माथा ठनका और वो वापिस यह कह कर दी कि यह महंगी है. 

यह देख बेटी कहने लगी है, 'कोई बात नहीं मम्मी. वो जो नानी के यहां से लाए थे वो पहन लूंगी. अम्मा से धुलवाके.' उसकी मम्मी उसके चेहरे को देखने लगीं. 

~20.1.2010~


2.


बेटी- पापाजी मेरा पीक्चर पजल कब लाओगे?

पापा- बेटा अभी पैसे नहीं हैं. जब आएंगे तो ले आऊंगा. 

बेटी- पापाजी पैसा बनाने की मशीन खरीद लो ना. 

~17.6.2010~


3.


चुनमुन का सवाल- 'पापाजी चिड़ियाघर, चिड़िया का होता है. तो फिर उसमें शेर क्यों रहता हैं?'

~13.7.2010~


4.

~चुनमुन के पापा के जन्मदिन पर~


बेटी- पापाजी आपको केक काटना नहीं आता ना, मुझे आता है. आज शाम को केक मैं काटूंगी. ठीक है.

पापा- नहीं, मुझे भी आता है!

बेटी- मम्मीजी पापा को नहीं आता ना. मैंने अपने बर्थडे पर काटा था ना मम्मी.

पापा- अरे भाई मुझे भी आता है.

बेटी- फिर काटो, मुझे क्या 😀

~17.7.2010~


5.


बेटी अपने जन्मदिन पर 

पापा- बेटी खड़ी हो जाओ. बहुत देर हो गई सोते-सोते. गुब्बारे कौन फुलाऐगा?
बेटी- आप.
पापा- रिबन कौन लगाऐगा?

बेटी-आप. 

पापा- कमरा कौन सजाऐगा? 

बेटी-आप. 

पापा- मोमबतियों को फुंक कौन मारेगा? 

बेटी-आप. 

पापा- जन्मदिन किसका है?

बेटी-आपका. 

पापा- केक कौन काटेगा? 

बेटी- मैं. 

~27.9.2010~


6.


पापा- हमारे जमाने में तो जब रामलीला देखने जाते थे. तब हम स्वेटर पहन कर निकलते थे और कुछ तो शाल ओढ़कर जाते थे. और अब ?

बेटी- अच्छा! आप इतने बुड्ढे हो क्या 😄

~20.10.2010~


7.


बेटी- पापाजी रावण तो लेटा हुआ है रोड़ पर.

पापा- शाम को खड़ा हो जाएगा.

बेटी- वो कभी बैठता नहीं है क्या!

~24.10.2010~ 


8.


पापा- पैरों में गर्म जुराबें, पेंट के नीचे गरम पजामी, कमीज के नीचे गर्म बनियान, ऊपर गर्म जर्सी और इन सबके ऊपर से जयपुरी गर्म रजाई. फिर भी है कि ठंड है कि लगे जा रही हैं. क्या करूं?

बेटी- अरे बाबा जब तक इस गंजी टांट को कुछ पहनाओगे नहीं तो ठंड क्या मुझे लगेगी.

~21.12.2010~