Showing posts with label टॉम एंड जैरी. Show all posts
Showing posts with label टॉम एंड जैरी. Show all posts

Saturday, September 27, 2025

पियो पेप्सी, चलाओ टैक्सी, पियो लिम्का, मारो ठुमका

1.

टॉम एंड जैरी, टॉम एंड जैरी

किसमिस मैरी, किसमिस मैरी

पियो पेप्सी, चलाओ टैक्सी

पियो लिम्का, मारो ठुमका


~बेटी गुनगुना रही थी.~

~7.1.2013~


2.


बेटी- पापाजी आज मैं दोपहर में सोया नहीं.

पापा- क्यूं भई?

बेटी- जब भी मैं दोपहर में सोती हूं. तो बुखार आ जाता है. मैंने सोचा कि आज देखती हूं कि बुखार कैसे आता है. और आज बुखार आया ही नहीं.

पापा- लगता है डर कर भाग गया! 


3.


बेटी- पहले पेज भगवान का, दूसरा पेज नाम का और तीसरा पेज काम का.


4.


बेटी- पापाजी ये आप कहां से लाए हैं?

पापा- आईएनए मार्किट से.

बेटी- ये कहां पर है?

पापा- अरे भाई वहां तो आप कई बार जा चुकी हो.

बेटी- मुझे याद नहीं.

मम्मी- बिल्कुल अपने पापा पर गई है. भूलक्कड़!

बेटी- जैसे पापाजी अपने मोबाईल से बेकार फोटो को डीलिट मार देते हैं. मैं भी वैसे ही बेकार मार्किट को अपने दिमाग से डीलिट मार देती हूं.

~23.4.2013~


5.

बेटी का अल्टीमेटम- पापाजी, एक दिन में दो चोटी बनाना सीख जाओ, नहीं तो कल से पांच रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा मैडम जी को। बताऊं कैसे बनती है दो चोटी ? पहले ऐसे करो फिर.... समझे कि नहीं समझे

~5.7.2013~


6.


स्कूल के आने के बाद- 'अम्माजी कुछ मीठा है.'

शाम को सोकर उठने के बाद- 'मम्माजी कुछ मीठा है.'

रात को सोने के पहले - 'पापाजी कुछ मीठा है.'

[ मीठे के शौकिन इस बेटी का क्या करुं 🙂 ]

~16.07.2013~


7.


आज सुबह बेटी खुश थी, क्योंकि आज वो अपना नहीं, अपने पापा का बेग लेकर स्कूल जाएगी. एक हम हैं बड़ी खुशियों की चाह में छोटी-छोटी खुशियों को दरकिनार किए जाते हैं.

~9.9.2013~